रात आठ बजे के बाद बंद होगा इमरजेंसी कक्ष का उत्तरी द्वार

सदर अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अनधिकृत व्यक्तियों (बिचौलियों) के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

सदर अस्पताल में अब रात को केवल मुख्य द्वार से मिलेगी एंट्री सुरक्षा के मद्देनजर सीएस ने उठाया कड़ा कदम जमुई. सदर अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अनधिकृत व्यक्तियों (बिचौलियों) के प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. सीएस डॉ अशोक कुमार सिंह द्वारा जारी ताजा निर्देश के अनुसार, अब अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष का उत्तरी द्वार रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा. सीएस द्वारा निर्गत पत्र में स्पष्ट किया गया है कि रात के समय अस्पताल परिसर में बाहरी तत्वों और बिचौलियों की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इसे रोकने और मरीजों को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि रात्रि सेवा का लाभ लेने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए अब आवाजाही के लिए केवल सदर अस्पताल के मुख्य द्वार से ही प्रवेश और निकास संभव होगा. सीएस ने जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कदम आम जनता और मरीजों के बेहतर इलाज व सुरक्षा के हित में उठाया गया है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे रात के समय किसी भी असुविधा से बचने के लिए सीधे मुख्य द्वार का रुख करें और अस्पताल प्रबंधन का साथ दें. सीएस ने सुरक्षा गार्डों को भी निर्देश दिया है कि वे रात के समय मुख्य द्वार पर कड़ी निगरानी रखें ताकि किसी भी मरीज को समय पर इलाज मिलने में देरी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >