ठनका गिरने से बिजली का तार क्षतिग्रस्त, 20 घंटे से बिजली बाधित

बुधवार को प्रखंड के खास चकाई गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर के समीप 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार पर वज्रपात होने से लगभग 50 मीटर से अधिक बिजली का तार जल गया.

प्रतिनिधि, चकाई बुधवार को प्रखंड के खास चकाई गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर के समीप 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार पर वज्रपात होने से लगभग 50 मीटर से अधिक बिजली का तार जल गया. वहीं इसके प्रभाव से आस पास के कई घरों में चल रहा पंखा, टीवी, बिजली का मीटर भी जल गये. खास चकाई निवासी सह अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि 11 हजार वोल्ट के तार पर ठनका गिरने से उनके यहां एवं उनके अन्य पड़ोसियों के यहां काफी क्षति हुई है. जब इसकी सूचना देने के लिए बिजली विभाग के जेई कृष्णनंदन कुमार को फोन लगाया तो रात को उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद चकाई पावर हाउस के बिजली कर्मियों ने भी फोन नही उठाया. वहीं इस घटना से पूरा गांव का बिजली लगभग बीस घंटे से बाधित है. जेई ने बताया कि कल भारी बारिश होने और कई जगह ठनका गिरने के कारण कई जगह तार क्षतिग्रस्त हो गया था. उसकी मरम्मत करने के लिए बिजली कर्मी लगे थे. गुरुवार को तार की मरम्मत करने के लिए खास चकाई गांव बिजली मिस्त्री को भेज दिया गया है जल्द ही जले तार को बदलकर एवं जहां जहां मीटर जला है, उसे बदलकर बिजली बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >