जमाखोरों के झांसे में न आएं, गैस ऐजेंसी के ‘छोटू’ सिलिंडर को चुनें

वैश्विक संकट के बीच बाजार में गैस की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है.

जमुई. वैश्विक संकट के बीच बाजार में गैस की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. प्रशासन ने छोटे व्यापारियों, रेहड़ी विक्रेताओं और विद्यार्थियों से सुरक्षित एवं किफायती छोटा गैस सिलिंडर अपनाने की अपील की है. जिला प्रशासन को कंट्रोल रूम और विभिन्न माध्यमों से लगातार यह शिकायतें मिल रही हैं कि खुदरा व्यवसायियों और आम उपभोक्ताओं को गैस ऊंचे और मनमाने दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जमाखोरी करने वाले तत्वों के झांसे में न आएं और केवल अधिकृत गैस कंपनियों के उत्पादों का ही उपयोग करें. प्रशासन ने बताया कि इंडियन ऑयल (इंडेन), भारत पेट्रोलियम और एचपी जैसी कंपनियों द्वारा उपलब्ध ‘छोटू’ गैस सिलिंडर इस दिशा में बेहतर विकल्प है. यह सिलिंडर पोर्टेबल होने के साथ-साथ सुरक्षा के उच्च मानकों (बीआईएस/आइएसआइ प्रमाणित) पर खरा उतरता है.

सुरक्षित व किफायती विकल्प

प्रशासन के अनुसार, ‘छोटू’ सिलिंडर छह लाख तक के बीमा कवर के साथ आता है और इसके रखरखाव में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होता. इसमें एलपीजी की खपत में लगभग 40 प्रतिशत तक बचत संभव है, वहीं नियंत्रित गैस प्रवाह के कारण खाना भी जल्दी पकता है. यह सिलिंडर मात्र 649 रुपये की एमआरपी पर उपलब्ध है, जिसे वैध पहचान पत्र दिखाकर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही, खाली सिलिंडर लौटाने पर 500 रुपये तक की राशि वापसी का भी प्रावधान है.

हर वर्ग के लिए उपयोगी

प्रशासन ने बताया कि यह सिलिंडर छोटे दुकानदारों, विद्यार्थियों और अस्थायी व्यवसाय करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है. इसकी 24×7 उपलब्धता, होम डिलीवरी और देशभर में रिफिलिंग सुविधा इसे भरोसेमंद बनाती है.

शिकायत के लिए जारी नंबर

जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस उपलब्ध कराने में कोई समस्या आती है या कालाबाजारी की जानकारी मिलती है, तो वे जिला नियंत्रण कक्ष (06345-222001) या अनुमंडल कंट्रोल रूम (06345-222006) पर तुरंत सूचना दें. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >