बालू में दफन मिला अज्ञात महिला का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

टाउन थाना की पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के कुंदर बराज के समीप नदी किनारे बालू में गड़ा एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया.

जमुई. टाउन थाना की पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के कुंदर बराज के समीप नदी किनारे बालू में गड़ा एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बालू में दबे शव को बाहर निकाला गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया. सदर एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाये गये. शव की पहचान नहीं हो सकी है. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि नदी किनारे बालू में एक शव गड़ा है और शव का एक हाथ बाहर है. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया गया है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >