कम्युनिस्ट पार्टी का हुआ 22वां सम्मेलन

स्थानीय पंचायत भवन में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की खैरा शाखा का 22 वां सम्मेलन आयोजित किया गया.

खैरा. स्थानीय पंचायत भवन में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की खैरा शाखा का 22 वां सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड संतोष कुमार ने की. सम्मेलन का उद्घाटन जिला सचिव कामरेड सुनील सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि देश और राज्य की एनडीए सरकार में अफसर शाही व्याप्त है तथा हर जगह लूट-खसोट चल रही है. कामरेड गजाधर रजक ने कहा कि वर्तमान सरकार दलित महिलाओं और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने में नाकाम रही है. कामरेड जयप्रकाश रावत ने कहा कि जिले के अंदर पुलिस के द्वारा नाजायज तरीके से लोगों से रिश्वत लिया जाता है और बिना प्राथमिकी दर्ज किए ही मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है. मौके पर कामरेड मुन्ना मोदी को खैर शाखा का सचिव तथा कामरेड सुरेश राम को सहायक सचिव बनाया गया. जबकि जितेंद्र रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >