स्वच्छता को लेकर मुखिया ने चलाया जागरूकता अभियान

लोहिया स्वच्छ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के तहत कटौना पंचायत को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल तेज कर दी गयी है.

बरहट. लोहिया स्वच्छ अभियान और स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के तहत कटौना पंचायत को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल तेज कर दी गयी है. मंगलवार को पंचायत के मुखिया कपिलदेव प्रसाद स्वच्छता कर्मियों के साथ खुद सड़कों पर उतरे और विभिन्न वार्डों में सफाई जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के दौरान बाबा ढावा, फुलवरिया और अक्षरा गांव स्थित सड़क तथा गलियों में फैले कूड़े-कचरे की सफाई की गयी तथा संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया. इस दौरान गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया. मुखिया कपिलदेव प्रसाद ने कहा कि सरकार गांवों को शहरों की तरह साफ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है. बावजूद इसके कुछ लोग घरों और दुकानों के बाहर कचरा फेंक रहे हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कचरा सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें, बल्कि निर्धारित डस्टबिन का उपयोग करें. उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है. इस अभियान के बाद पंचायत में स्वच्छता को लेकर नई पहल की उम्मीद जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >