पेड़ से टकरायी बाइक, दो युवक घायल

गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर बुधवार की अहले सुबह बाइक सड़क किनारे लिप्ट्स पेड़ से टकरायी. इस हादसे में दो युवक घायल हो गये.

गिद्धौर. गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर बुधवार की अहले सुबह बाइक सड़क किनारे लिप्ट्स पेड़ से टकरायी. इस हादसे में दो युवक घायल हो गये. घायल युवकों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया, जहां चिकित्सक दोनों का प्राथमिक उपचार किया. सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पहचान मो. अंबर पिता मो. रंजुल तथा गुड्डू कुमार पिता मो. सलाम के रूप में हुई है. घटना में गंभीर रूप से घायल गुड्डू कुमार को दिग्विजय सिंह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >