हाइवा से टकरायी बाइक, दो घायल, दोनों रेफर

थानाक्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित झाझा-करहरा बोड़वा मुख्य मार्ग के दुहरपहड़ी गांव के समीप बुधवार को हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों के चालक घायल हो गये.

झाझा. थानाक्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित झाझा-करहरा बोड़वा मुख्य मार्ग के दुहरपहड़ी गांव के समीप बुधवार को हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों के चालक घायल हो गये. कुछ राहगीरों व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. चिकित्सक ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल बाइक चालक की पहचान थानाक्षेत्र के कठबजरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र पैरगाहा गांव में वार्षिक काली पूजा में निमंत्रण में गया था. पूजा में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहा था. तभी यह घटना घट गयी. जबकि हाइवा चालक इस घटना में पूरी तरह बेहोशी की हालात में पड़े रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >