11 दिवसीय रामधुन से भक्तिमय हुआ माहौल

प्रखंड स्थित पतनेश्वर धाम मंदिर परिसर में बीते गुरुवार से आयोजित 11 दिवसीय अखंड रामधुन से परा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.

बरहट. प्रखंड स्थित पतनेश्वर धाम मंदिर परिसर में बीते गुरुवार से आयोजित 11 दिवसीय अखंड रामधुन से परा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन आगामी 16 फरवरी को पूर्णाहुति विशेष पूजा के साथ किया जायेगा. मुख्य पुजारी राजीव पांडेय ने बताया कि रामधुन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. आयोजन को लेकर स्वच्छता, पेयजल व प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है. समापन के दिन विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >