चकाई विधायक सावित्री देवी ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, संगठन और बिहार की राजनीतिक स्थिति पर हुई विस्तार से चर्चा

चकाई विधायक सावित्री देवी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी के संगठन और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन चर्चा की. सावित्री देवी ने तेजस्वी के नेतृत्व और विकास के विजन के प्रति अपना दृढ़ विश्वास जताया.

राजद की चकाई विधायक सावित्री देवी ने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेता एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पार्टी के संगठनात्मक विषयों के साथ बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान राजद नेता विजय शंकर यादव भी मौजूद रहे.

तेजस्वी हमारे नेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे

मुलाकात के बाद विधायक सावित्री देवी ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, तेजस्वी यादव हमारे नेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की दूरदर्शी सोच और बिहार को विकास की नई दिशा देने के विजन का वे खुले दिल से स्वागत करती हैं.

विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में पार्टी लगातार काम कर रही है. बिहार के युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा तथा हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाना राजद की प्राथमिकताओं में शामिल है.

विकास और बदलाव के विजन पर जताया भरोसा

सावित्री देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता के सामने विकास और बदलाव का नया विजन रखा है. उनके नेतृत्व में बिहार में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत उम्मीद है. उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का होगा.

संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता

राजद नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ पार्टी नेतृत्व के साथ खड़े हैं. बिहार की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आने वाले दिनों में और सक्रिय भूमिका निभाएगी.

रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर संघर्ष जारी

विजय शंकर यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार के विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर राजद का संघर्ष लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >