विषाक्त भोजन करने से किशोर की हुई मौत

जिले के लक्ष्मीपुर गांव में विषाक्त भोजन करने से एक किशोर की मौत हो गयी.

जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर गांव में विषाक्त भोजन करने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक लक्ष्मीपुर गांव निवासी धनुषधारी पासवान का पुत्र रवि कुमार है. परिजन द्वारा बताया गया कि बीते मंगलवार देर शाम भोजन करने के बाद अचानक रवि को उल्टी-दस्त होने लगा था तभी हमलोग इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. इसके उपरांत सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. रवि की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >