मंत्री दामोदर रावत का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

बिहार सरकार में परिवहन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह प्रखंड क्षेत्र पतसंडा पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत का शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में के तमाम शिक्षकों ने मंत्री को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया

गिद्धौर.

बिहार सरकार में परिवहन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृह प्रखंड क्षेत्र पतसंडा पहुंचे परिवहन मंत्री दामोदर रावत का शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में के तमाम शिक्षकों ने मंत्री को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि झाझा विधायक सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत का लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है, जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को पूर्व में भी इन्होंने गंभीरता से सरकार के समक्ष रखने का कार्य किया, वर्तमान एनडीए सरकार में परिवहन मंत्री का पदभार ग्रहण करने से इनके अनुभव से परिवहन विभाग को एक नई दिशा मिलेगी, उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के कुशल नेतृत्व में जिला के साथ साथ पूरे राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी. मौके पर जिला शिक्षा सह प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नवेद हसन खान, संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि यादव, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, सचिव दिनेश रजक, कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, शिक्षक नेता नीरज पांडेय, आशीष रावत, दिलीप मंडल, मो अलाउद्दीन अंसारी, सुशील रजक, विश्वजीत मेहता, रामदेव पासवान, शिव कुमार राम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >