युवक ने मां, पत्नी और बहन को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र के सोनाय मड़वा गांव में सोमवार को घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी ही मां, पत्नी और बहन के साथ जमकर मारपीट कर दी

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र के सोनाय मड़वा गांव में सोमवार को घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी ही मां, पत्नी और बहन के साथ जमकर मारपीट कर दी. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके स्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस टीम ने घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जबकि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है. घायलों में सोनाय मड़वा निवासी 57 वर्षीय नंदिनी देवी शामिल हैं. उनकी बहू और बेटी भी मारपीट में घायल हुई हैं. बताया जाता है कि आरोपी युवक विकास कुमार पांडेय शराब के नशे में घर पहुंचा था. किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया. आरोप है कि विकास ने पहले गाली-गलौज की और फिर मां, पत्नी तथा बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. टाउन थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >