खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन घायल

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित महादेव सिमरिया के समीप सोमवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकरा गयी

जमुई.

जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित महादेव सिमरिया के समीप सोमवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकरा गयी. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गये, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आयी हैं. घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों के बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायलों की पहचान समस्तीपुर जिले के अमृतपुर निवासी उषा देवी (55) पति विश्वनाथ ठाकुर, जुशी शर्मा (33) पति उज्जवल शर्मा व अर्थव कुमार (12) पिता उज्जवल शर्मा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सभी लोग देवघर से पूजा-अर्चना कर समस्तीपुर लौट रहे थे. इसी दौरान महादेव सिमरिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से भिड़ गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >