झाझा रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

झाझा रेलवे स्टेशन परिसर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान रेलवे अधिकारियों और यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है. अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखना है.

झाझा : रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर झाझा रेलवे स्टेशन समेत रेलवे परिसर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों, प्लेटफॉर्म, कार्यालयों और कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर साफ-सफाई और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.

स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि रेलवे के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर सीएचआई गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में भी लगातार स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.

अलग-अलग तिथियों पर होंगे कार्यक्रम

सीएचआई ने बताया कि रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म, सभी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने के साथ लोगों में नियमित साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, रेलवे विभाग के कार्यालयों और कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को प्रतिदिन साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया.

यात्रियों को दिलायी स्वच्छता की शपथ

अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद रेलवे यात्रियों को भी स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. यात्रियों से स्टेशन परिसर, ट्रेनों की बोगियों और स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की गयी.

इस मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >