मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 50 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुज़फ्फरपुर में मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद की प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा और बायोमेट्रिक जांच के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा में 50% से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. प्रश्नपत्र को अभ्यर्थियों ने कठिन बताया.

Prohibition Sub Inspector Exam: जमुई जिले में आयोजित मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक पद की प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. जिला प्रशासन की सख्त निगरानी के बीच जिले के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा में कुल 4,993 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनमें से केवल 2,448 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, जबकि 2,544 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

10 केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. किसी भी केंद्र से कदाचार की कोई शिकायत सामने नहीं आई और न ही किसी परीक्षार्थी को नकल के आरोप में पकड़ा गया. सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई.

बायोमेट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई. परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था की गई थी. इसके अलावा बायोमेट्रिक सत्यापन, फोटो मिलान और शारीरिक तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई. प्रशासन का उद्देश्य था कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या चिट-पुर्जा परीक्षा केंद्र के अंदर न पहुंच सके.

उत्तर पुस्तिका जमा कराने के बाद ही मिली छुट्टी

Prohibition Sub Inspector Exam: परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी अभ्यर्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं संग्रहित की गईं. उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत छांटकर सुरक्षित लिफाफों में सीलबंद किया गया. इसके बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति दी गई.

परीक्षार्थियों ने बताया कठिन था प्रश्नपत्र

परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर अपेक्षाकृत कठिन था. हालांकि अधिकांश प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास किया गया. परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा को देखते हुए प्रश्नों का स्तर चुनौतीपूर्ण था, लेकिन तैयारी के आधार पर उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की.

ALSO READ: चीखती रही ममता, सोती रही संवेदनशीलता! टेबल पर कटी रात, ऐसी है सरकारी अस्पताल की हाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >