असामाजिक तत्वों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

रामनवमी व दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

खैरा. रामनवमी और चैत्र नवरात्र के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शनिवार को गरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी में एक दूसरे को सहयोग करें. उन्होंने कहा कि आप लोग शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा व रामनवमी पर्व को मनाएं. थानाध्यक्ष ने कहा कि यह हम सबों की जवाबदेही है कि त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया जाये. उन्होंने कहा कि रामनवमी और दुर्गा पूजा के दौरान अगर कहीं कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें. मामले में कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

मौके पर थे मौजूद

मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, सरपंच गणेश सिंह, मो यासीन, मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, मो एकराम, समाजसेवी प्रदीप यादव, विनय केसरी, पोटन यादव, बेचन मिया, मो इकरामुल सहित कई पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >