एसएसबी के जवानों ने चलाया सफाई अभियान

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी कैंप रजला द्वारा बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रजला एवं महावीर जैन मंदिर में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया.

खैरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एसएसबी कैंप रजला द्वारा बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र रजला एवं महावीर जैन मंदिर में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामवासी व सफाई कर्मी के साथ मिलकर गांव के लड़के भी मंदिर परिसर तथा आसपास का क्षेत्र की सफाई की. ई समवाय प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य मात्र लोगों के मन में सफाई के प्रति जागरूकता करना है.

स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में एसएसबी प्रतिबद्ध: कमांडेंट

सोनो. गांधी जयंती के अवसर पर 16 वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर सी समवाय चरकापत्थर एसएसबी कैंप के कंपनी कमांडर अभिनव तोमर के नेतृत्व में सोनो प्रखंड के थम्हन गांव में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. कमांडेंट मनीष कुमार ने ग्रामीणों को सफाई के लिए मैसेज दिया और कहा कि एसएसबी स्वच्छ भारत मिशन की सफलता को लेकर प्रतिबद्ध है. कंपनी कमांडर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह अभियान गांव की स्वच्छता में स्थायी परिवर्तन लाएगा. एसएसबी के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >