कोयंबटूर-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे बोर्ड ने लिया निर्णय

झाझा. रेलवे बोर्ड ने कोयंबटूर-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. हाजीपुर जोन के मुख्य सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल 23 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी. प्रत्येक मंगलवार को कोयंबटूर से 11.50 बजे खुलकर जसीडीह, झाझा, किउल के रास्ते गुरुवार को अपराह्न 02.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल आगामी 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से रात्रि के 11.45 बजे खुलकर किउल, झाझा, जसीडीह के रास्ते सोमवार को सुबह 03.45 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >