पारा मेडिकल की परीक्षा में सफलता को लेकर पूजा करने मंदिर गयी थी सोनल, रास्ते में हुई हत्या

नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला में बीते शनिवार को हुई सोनल सिन्हा की हत्या के दूसरे दिन रविवार को उसके घर पर सन्नाटा पसरा रहा

प्रतिनिधि, जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला में बीते शनिवार को हुई सोनल सिन्हा की हत्या के दूसरे दिन रविवार को उसके घर पर सन्नाटा पसरा रहा. मृतका के मां, बाप, भाई और बहन की आंखों से आंसू नहीं रुक रहा है. मां संध्या देवी ने बताया कि सोनल पढ़ाई में काफी होशियार थी. पति से विवाद के बाद वह पारा मेडिकल की तैयारी में जुटी थी और रविवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित पारा मेडिकल की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाली थी. शनिवार की शाम मुजफ्फरपुर जाने की सभी तैयारी भी कर चुकी थी. परीक्षा में सफलता की कामना को लेकर छोटी बहन के साथ पूजा करने मंदिर गयी थी, लेकिन घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाये सनकी पति कुंदन कुमार राम ने अचानक सोनल पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान कुंदन ने ताबड़तोड़ एक दर्जन से अधिक बार चाकू से उसके शरीर को गोद दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और इलाज के लिये पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >