देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

पुलिस ने होली से ठीक एक दिन पूर्व देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

झाझा. पुलिस ने होली से ठीक एक दिन पूर्व देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि शराब तस्कर नगर क्षेत्र के महात्मा गांधी उच्चतर विद्यालय के पीछे घूम-घूम कर शराब बेच रहा है. तभी एलटीएफ प्रभारी कुंज बिहारी को दलबल के साथ छापेमारी के लिए भेजा. पुलिस को देखते ही तस्कर भागने का प्रयास किया. लेकिन बाइक में बंधा बोरा के चलते वह भाग नहीं पाया. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो बोरा में बना अलग-अलग प्लास्टिक की बोतल से 22.5 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. शराब तस्कर की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी महेश मुर्मू के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर, बरामद शराब व जब्त बाइक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >