श्रावणी मेला के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, पटना-मधुपुर रोज और आरा-जसीडीह रविवार को स्पेशल ट्रेन

बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने श्रावणी मेला के मद्देनजर बड़ी सुविधा दी है;. पटना से मधुपुर और आरा से जसीडीह के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है. इससे बिहार के विभिन्न जिलों से देवघर जाने वाले भक्तों को यात्रा में आसानी होगी.

Shravani Mela Special Train 2026: झाझा. श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. पटना से मधुपुर और आरा से जसीडीह के बीच विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है. हाजीपुर मंडल के मुख्य सूचना पदाधिकारी एस. चंद्र ने बताया कि पटना-मधुपुर स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी, जबकि आरा-जसीडीह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को परिचालित होगी.

रेलवे के इस फैसले से बिहार के विभिन्न जिलों से देवघर और जसीडीह जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

पटना-मधुपुर स्पेशल ट्रेन रोज चलेगी

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी.

यह ट्रेन मधुपुर से रात 8:30 बजे खुलेगी और जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, जमुई, किउल, लक्खीसराय, अशोकधाम, मनकठा, डुमरी, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, अथमलगोला, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्रनगर होते हुए सुबह 4:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में सुबह पटना से खुलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 03556 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी.

यह ट्रेन पटना से सुबह 4:30 बजे प्रस्थान करेगी और राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, खुसरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, बड़हिया, डुमरी, मनकठा, अशोकधाम, लक्खीसराय, किउल, जमुई, झाझा, सिमुलतला और जसीडीह में रुकते हुए दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

आरा-जसीडीह के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने आरा और जसीडीह के बीच भी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

गाड़ी संख्या 03270 आरा-जसीडीह स्पेशल 9 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.

यह ट्रेन आरा से रात 12:15 बजे खुलेगी और दानापुर, पटना, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, अशोकधाम, किउल, जमुई, झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी.

जसीडीह से आरा के लिए वापसी सेवा

गाड़ी संख्या 03269 जसीडीह-आरा श्रावणी मेला स्पेशल भी 9 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.

यह ट्रेन जसीडीह से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और झाझा, जमुई, किउल, अशोकधाम, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना और दानापुर होते हुए रात 11:45 बजे आरा पहुंचेगी.

Shravani Mela Special Train 2026: झाझा, जमुई और किउल के यात्रियों को भी लाभ

इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव झाझा, जमुई, किउल, बख्तियारपुर, मोकामा, बाढ़ और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा.

इससे झाझा, जमुई, लखीसराय, मोकामा, पटना और आसपास के क्षेत्रों से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होने की संभावना है.

रेलवे अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है.

Also Read: Prashant Kishor Won Bankipur Seat: क्या प्रशांत किशोर की जीत ने जातिवाद मॉडल का किया सफाया? PK की स्ट्रैटेजी की चर्चा तेज

Also Read: प्रशांत किशोर की जीत के पीछे 3 रणनीतिकार कौन? जिनकी मदद से नितिन नवीन के किले को ढहाया



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >