कैमूर के चांद में आंधी-तूफान से भारी नुकसान, बिजली सेवा बाधित

Kaimur News: कैमूर के चांद में बुधवार की रात आए आंधी-तूफान से विभिन्न क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है. आंधी-तूफान के कारण बिजली के कई पोल टूट गए, जबकि कुछ पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है.

Kaimur News: कैमूर के चांद प्रखंड में बुधवार की रात आए आंधी-तूफान से विभिन्न क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है. एक ओर जहां कई पेड़-पौधे टूटकर गिर गए, वहीं घरों पर लगे टीन शेड और करकट भी उड़कर गिर गए. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.

कौवाठौर में पानी की टंकी का डब्बा गिर गया है. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदा में सोलर प्लेट गिरकर टूट गया. प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में पेड़ गिर गए हैं. साथ ही आम के पेड़ों पर लगे फलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

पोल गिरने से बिजली बाधित

बुधवार रात आए आंधी-तूफान के कारण बिजली के कई पोल टूट गए, जबकि कुछ पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है. रात से ही बिजली बहाल नहीं हो सकी है, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग काफी परेशान हैं.

मोबाइल चार्ज करने में भी लोगों को दिक्कत हो रही है. इसके अलावा पेयजल के लिए समरसेबल पंप भी नहीं चल पा रहा है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read भदवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >