सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे सेक्टर मजिस्ट्रेट

सिमुलतला-झाझा मुख्य मार्ग पर घोरपारन जंगल में दुर्घटना

सिमुलतला. लोकसभा चुनाव को लेकर खुरंडा पंचायत में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार का वाहन सोमवार को सिमुलतला-झाझा मुख्य मार्ग पर घोरपारन जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना में सेक्टर मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार को आंशिक रूप से चोट लगी और बाल-बाल बच गये. घटना के बाबत उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र का जायजा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर अचानक एक गाय आ जाने के बाद उसे बचाने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गाड़ी का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >