शैक्षिक परिभ्रमण पर रवाना हुए स्कूली बच्चे

प्रखंड मुख्यालय सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सोनो और कन्या मध्य विद्यालय सोनो के छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए.

सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सोनो और कन्या मध्य विद्यालय सोनो के छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए. इस परिभ्रमण के दौरान वे राजगीर, नालंदा, पावापुरी के ऐतिहासिक स्थलों को देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उक्त परिभ्रमण दल को दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व राजेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दल में प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक दीपक शाही,पंकज राम, शिक्षिका लीना कुमारी,अर्चना कुमारी सहित विद्यालय के छात्र – छात्राएं शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >