सड़क पार कर रहे स्कूली बच्चे को कार ने मारी ठोकर, पटना रेफर

बटिया थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ की घटना, कार चालक की ग्रामीणों ने की पिटाई, जमुई रेफर

सोनो. एनएच 333 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर बेलाटांड में शनिवार को कार की चपेट में आने से एक स्कूली बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र की पहचान बेलाटांड़ गांव निवासी सुधीर यादव के पुत्र विशाल कुमार (8) के रूप में हुई. विशाल प्राथमिक विद्यालय बेलाटांड का छात्र है. स्कूल जाने के क्रम में ही सड़क पार करने के दौरान वह दुर्घटना का शिकार हुआ. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि विशाल शनिवार की सुबह पढ़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय बेलाटांड़ जा रहा था. एनएच 333 को पार करने के क्रम में एक तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी. कार की ठोकर से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया.उसको आनन-फानन में परिवार के लोग एक निजी क्लिनिक ले गये, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई रेफर कर दिया गया. जमुई के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान स्थिति की गंभीरता को देख उसे पटना रेफर कर दिया गया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की. घायल चालक की पहचान सोनो प्रखंड के अगहरा निवासी रविंद्र कुमार के रूप में हुई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को भी सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >