पौधारोपण कर एसबीआइ ने मनाया 70वां स्थापना दिवस

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को एसबीआइ के जमुई बाजार शाखा द्वारा शहर के सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया.

जमुई. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को एसबीआइ के जमुई बाजार शाखा द्वारा शहर के सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान शाखा प्रबंधक अंकित राज, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दयानंद प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्राचार्य प्रो रामानंद भगत द्वारा कॉलेज परिसर में दो दर्जन फलदार और छायादार पौधा का रोपण किया गया. कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक अंकित राज ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिये पौधारोपण अतिआवश्यक है. उन्होंने जिले के सभी वर्ग के लोगों से अपने जीवन काल में अधिक से अधिक पौधा का रोपण कर संरक्षित करने की अपील की. पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रो हर्ष राज, श्याम कुमार, मनोज सिंह, तस्लीम अंसारी, अजय कुमार, रामप्रवेश सिंह सहित कॉलेज व बैंक कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >