दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर कई मंत्रियों के साथ जमुई के नयागांव पहुंचे सीएम, समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि

Samrat Choudhary: जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित नयागांव में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी नेता स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Samrat Choudhary: समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर गिद्धौर का नयागांव राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का केंद्र बन गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.

समाधि स्थल पर उमड़ी भीड़

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए नेताओं, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने स्व. दिग्विजय सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पूरे परिसर में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला.

कई मंत्री, सांसद और विधायक रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, सांसद अरुण भारती, पूर्व मंत्री सुमित सिंह, एमएलसी अजय सिंह, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने स्व. दिग्विजय सिंह के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया.

पुतुल कुमारी और श्रेयसी सिंह ने किया स्वागत

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अतिथियों का स्वागत दिवंगत नेता की धर्मपत्नी एवं बांका सांसद पुतुल कुमारी तथा उनकी पुत्री एवं बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया. दोनों ने आगंतुकों का अभिनंदन कर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार जताया.

वेद मंत्रोच्चार और शांति पाठ का आयोजन

पूर्व केंद्रीय मंत्री की आत्मा की शांति के लिए समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और शांति पाठ का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भी उन्हें याद किया.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. समाधि स्थल से हेलिपैड तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सभा स्थल में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी. वहीं गिद्धौर-जमुई मुख्य मार्ग पर लालकोठी से नयागांव तक निजी वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक लगाई गई थी.

परिजनों से भी की मुलाकात

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गिद्धौर स्थित लालकोठी पहुंचकर स्व. दिग्विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की और परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना.कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत, कन्हैया सिंह, चंदन सिंह, ई. शंभु शरण, शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी और आम लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: सदर अस्पताल जमुई में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जानिए ओपीडी-इमरजेंसी रोस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >