झाझा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजग कार्यकर्ता सक्रिय, सड़क बंदी और बैरिकेडिंग की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के झाझा आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतज़ाम किए जा रहे हैं. ट्रैफिक को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए हैं.

Jamui News: झाझा में 16 अगस्त को होने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह से पहले राजग कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई.

राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

बोड़बा बस स्टैंड के पास आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर राजग कार्यकर्ताओं की बैठक जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समन्वय और सतर्कता पर जोर दिया.

राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर राजग कार्यकर्ताओं को पूरी तरह मुस्तैद रहना होगा और प्रत्येक जिम्मेदारी समय पर पूरी करनी होगी.

10:30 बजे होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम सुबह ठीक 10:30 बजे निर्धारित है. सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय रुकने की भी संभावना जताई गई.

कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए सड़कें रहेंगी बंद

राकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दिन बस स्टैंड-खलासी मोहल्ला मुख्य सड़क के बोड़बा स्टैंड के आसपास दोनों ओर से यातायात बंद रखा जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री के काफिले और कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

उन्होंने बताया कि रेलवे चंदवारी मैदान से लेकर कार्यक्रम स्थल तक दोनों ओर की सड़कों की साफ-सफाई कराई जा रही है और भवन निर्माण विभाग की ओर से बैरिकेडिंग भी लगाई जा रही है.

आगंतुकों के लिए बैठने और छाया की व्यवस्था

बैठक में कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों के लिए बैठने, छाया और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Jamui News: कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जदयू कार्यकर्ता राजेंद्र राव, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा, मोहन पासवान, मुकेश राजहंस, जदयू नगर अध्यक्ष बबलू सिन्हा, बलवंत सिंह, चंदन मथुरी, भाजपा नेता विजय अग्रहरी सहित दर्जनों राजग कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

झाझा में होने वाले इस कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनीतिक और सार्वजनिक आयोजन माना जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन और राजग संगठन दोनों पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं.

Also Read: बिहार : स्कूल बढ़े पर 38.5% स्टूडेंट ही 12वीं तक पहुंचे, पढ़ाई छोड़कर कहां जा रहे हैं बच्चे?

Also Read: वाघा बॉर्डर की तर्ज पर पूर्णिया में आज रात 12:01 बजे फहरेगा तिरंगा, पढ़ें 1947 से चली आ रही इस अद्भुत परंपरा का इतिहास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >