अस्पतालों में बढ़ी भीड़, जानिए सदर अस्पताल का पूरा ओपीडी रोस्टर

Sadar Hospital Jamui: भीषण गर्मी और उमस के बीच जमुई के लोगों के लिए राहत की खबर यह है कि सदर अस्पताल में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार के लिए ओपीडी, इमरजेंसी, महिला ओपीडी, लेबर रूम और अन्य विभागों का रोस्टर जारी किया है ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Sadar Hospital Jamui: जमुई में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है. शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बढ़ती गर्मी के बीच सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है.

37 डिग्री तापमान के बीच स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जमुई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

पुरुष ओपीडी और विशेषज्ञ सेवाएं

सदर अस्पताल में पुरुष ओपीडी में पहली और दूसरी पाली में डॉ अमित कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. आर्थो ओटी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी और आई ओटी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष की ड्यूटी लगाई गई है.टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार, सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद, पैथोलॉजी में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी में डॉ संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ अजय कुमार मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा में पहली पाली में डॉ जीके सुमन, दूसरी पाली में डॉ एमके पंडित और तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग की ड्यूटी लगाई गई है. किसी भी आपात स्थिति में मरीज इमरजेंसी विभाग की सेवाएं ले सकते हैं.

महिला ओपीडी और लेबर रूम की व्यवस्था

महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्वेता सिंह और दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया मरीजों का इलाज करेंगी. वहीं लेबर रूम में पहली पाली में डॉ निधी, दूसरी पाली में डॉ प्रियंका कुमारी और तीसरी पाली में डॉ शालिनी की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

एनेस्थीसिया विभाग में तीन पालियों में चिकित्सक तैनात

एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार और तीसरी पाली में डॉ अजीत कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

ALSO READ: शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ा हुआ SBI, पत्नी को सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >