बिहार-झारखंड सीमा पर सड़क हादसा, युवक की मौत, एक घायल

पथराटांड़ के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.

चकाई . बिहार-झारखंड सीमा पर जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक चतरो बाजार से अपने गांव बसबुटी लौट रहे थे. इसी दौरान पथराटांड़ के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद वहां से गुजर रहे भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, देवरी पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने श्यामनंदन राय के पुत्र मिठू राय (39 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घायल संतोष राय (40 वर्ष), पिता बंगटु राय, निवासी बसबुटी गांव, का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर चकाई थाना क्षेत्र के सरौन निवासी का है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >