तेजस्वी के आगमन को लेकर राजद नेताओं ने की चर्चा

पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सोमवार को चकाई आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

चकाई. पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सोमवार को चकाई आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. तैयारी की समीक्षा हेतु रविवार को राजद ने एक बैठक बुलाई गई. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सावित्री देवी ने कहा की कम से कम 25 हजार आम जनमानस के सिद्दू कानू जी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है. इसके लिए कई दिनों से राजद नेता एवं कार्यकर्ता प्रखंड के गांव, टोला सहित बूथ स्तर तक जाकर लोगों को इस कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया गया है. माइक से भी प्रचार प्रसार चल रहा है. इसके लिए झंडा, पोस्टर, तोरण द्वार का निर्माण भी लगभग हो चुका है.व हीं राजद नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा. सुरक्षा व्यवस्था भी काफी मजबूत रहेगी. मौके पर श्याम सुंदर राय, शिव शंकर चौधरी, लालू ललन, अशोक कुशवाहा, परवींन चंद्र, बिंदेश्वरी यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >