अपनी मांगों के समर्थन में राजस्व कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला राजस्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया.

जमुई. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला राजस्व कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को आंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना में भाग ले रहे जिले के सभी अंचलों के राजस्व कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बारी-बारी से अपनी बातों को रखा. जिला सचिव अभिषेक द्वेदी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी का यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चल रहा है. उन्होंने बताया कि हमारी कई मांग लंबे समय से लंबित हैं और सरकार ध्यान नहीं दे रही है. धरना के माध्यम से सरकार व विभाग का ध्यान आकृष्ट करवाया जा रहा है अगर इसके बाद भी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो संघ के निर्णयानुसार उग्र आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांग है कि नव नियुक्त कर्मचारियों को गृह जिले में पदस्थापन हो, वेतन ग्रेड पे को 1900 से बढ़ाकर 2800 किया जाये, लंबित सेवा संपुष्टि, अतिरिक्त पंचायत प्रभार हटाने और रिक्त पदों की भर्ती जल्द हो, साथ ही कर्मचारी सुरक्षा गारंटी, बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट और लिपिक भर्ती में कंप्यूटर दक्षता की अनिवार्यता से राहत मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >