बाबा साहेब के सिद्धांतों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

प्रखंड भर में शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया.

झाझा. प्रखंड भर में शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया. रेलवे स्टेशन चौक स्थित आंबेडकर विचार मंच परिसर में अधिवक्ता मदन यादव की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया. उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के द्वारा देश व समाज हित में किये गये कार्यों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें नमन किया. मौके पर भारत भूषण, आरपीएफ सहायक कमांडेंट एचएन राम, जिप सदस्य धर्मदेव यादव, नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़, रणधीर पासवान, अरविंद कुमार, कृष्णा पासवान, सूर्या वत्स, पंकज पासवान, मदन यादव, घनश्याम गुप्ता सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे. इसके अलावा सारडॉनिक्स विद्यालय, झाझा पब्लिक स्कूल ,संत कोलंबस विद्यालय, ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल धोबियाकुरा, वनवासी कल्याण आश्रम में भी बाबासाहेब की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके सिद्धांत व आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >