दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

बीते शुक्रवार देर शाम मलयपुर थाना क्षेत्र में तीन मनचले युवकों ने 55 वर्षीय महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

बरहट. बीते शुक्रवार देर शाम मलयपुर थाना क्षेत्र में तीन मनचले युवकों ने 55 वर्षीय महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद तीनों युवकों ने महिला के मारपीट कर फरार हो गये. पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर दोनों युवकों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. मलयपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि जब महिला घर के बाहर किसी काम से निकली थी तभी नशे में धुत माधबा उर्फ वाल्मीकि मांझी सहित दो अन्य युवक ने उसे पकड़कर गांव के ही एक मंदिर के पास दुष्कर्म किया. इसके बाद बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर फरार हो गये. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मलयपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. मलयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल और दो अन्य की भी पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >