विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे कर्मियों ने की हड़ताल

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार को पीडब्ल्यूआइ कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन किया.

झाझा . अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने गुरुवार को पीडब्ल्यूआइ कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन किया. हड़ताल का नेतृत्व ब्रांच सचिव राजेश कुमार यादव ने किया. ब्रांच सचिव श्री यादव ने कहा कि रेलवे प्रशासन लगातार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है. उन्होंने बताया कि देशभर की 10 ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर यह हड़ताल की गई है. कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में श्रम कानून में किए गए बदलाव का विरोध, चार लेबर कोड को रद्द करना, वेतन व भत्तों में वृद्धि, कार्य के घंटे व शर्तों में सुधार, श्रमिक अधिकारों की रक्षा, माइलेज रेट में वृद्धि, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण पर रोक, आठवां वेतन आयोग शीघ्र लागू करना तथा वेतन आयोग के अनुरूप बोनस भुगतान शामिल है. उन्होंने कहा कि रेलवे कई विकास कार्यों का दावा करती है, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है. जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा. हड़ताल के दौरान पीडब्ल्यूआई कार्यालय के समक्ष दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >