सड़क दुर्घटना में रेल रेल कर्मी घायल, रेफर

झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के दादपुर-दुर्गा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक रेल कर्मी बाइक से गिरकर घायल हो गया.

झाझा. झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के दादपुर-दुर्गा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक रेल कर्मी बाइक से गिरकर घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल रेलकर्मी की पहचान ढिवा निवासी मो इजराइल के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर पोर्टर का काम करता है. ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह देर संध्या गांव ढिवा लौट रहा था. इसी दौरान दादपुर-दुर्गा मंदिर के समीप सामने से आ रहे एक वाहन ने चकमा दे दिया. इस कारण वह सड़क किनारे बाइक से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया. घटना की सूचना के बाद रेल कर्मी के परिजन रेफरल अस्पताल में पहुंचकर अपने घायल पिता का कुशल क्षेम पूछा. चिकित्सक ने बताया कि उन्हें सर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आयी है. हालांकि, स्थिति खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >