पुरुषोत्तम सिंह राजपूत करणी सेना भारत के जमुई जिलाध्यक्ष मनोनीत, समाज में खुशी की लहर

करणी सेना भारत संगठन ने गिद्धौर के पुरुषोत्तम सिंह राजपूत को जमुई जिले की कमान सौंपते हुए नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया है, वहीं स्थानीय समाज के लोगों ने इसे संगठन के हित में एक बड़ा फैसला बताया है.

जमुई. करणी सेना भारत संगठन ने संगठन का विस्तार करते हुए गिद्धौर प्रखंड (ग्राम सेवा, पोस्ट गिद्धौर) निवासी पुरुषोत्तम सिंह राजपूत को जमुई जिले का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके इस मनोनयन पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है.

राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताया भरोसा

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी सिंह ने संयुक्त रूप से उनके मनोनयन की घोषणा की. पदाधिकारियों ने कहा कि पुरुषोत्तम सिंह लंबे समय से समाज की एकजुटता, हक-अधिकार और सामाजिक जागरूकता के लिए धरातल पर कार्य करते आ रहे हैं. वे काफी समय से करणी सेना भारत संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

संगठन को मिलेगी नई मजबूती

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी सिंह ने उम्मीद जताई कि पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में जमुई जिले में क्षत्रिय राजपूत समाज को एकजुट करने में मदद मिलेगी. उनके आने से पूरे बिहार में संगठन का ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित के कार्यों में तेजी आएगी.

बधाई देने वालों का लगा तांता

पुरुषोत्तम सिंह राजपूत को जमुई जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही क्षत्रिय समाज और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है. उनके मनोनयन पर निम्नलिखित गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है:

  • निरंजन सिंह और जितेंद्र सिंह
  • दिवाकर सिंह और कन्हैया सिंह
  • अभय सिंह और रोहित सिंह
  • विकास सिंह और प्रियरंजन सिंह

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >