नल जल योजना का पाइप लगाने से मना करने पर नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ठोस कार्रवाई नहीं किया जाता है तो हमलोग भी अपने घर की ओर से आवागमन नहीं होने देगें.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत मटिया पंचायत के वार्ड नंबर 11 सरही मंडल टोला के लोगों ने गांव की ओर जाने वाली मार्ग को अवरूद्ध कर हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीणों में कपिल राम, जितेंद्र मंडल, सुधीर मंडल, गीता देवी, सदानंद मंडल, संगीता देवी, संजय राम, काजल कुमारी ने बताया कि नल जल योजना से पूरे गांव में पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा था. लेकिन गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने अपने घर से आगे पाइप ले जाने पर रोक लगा दिया है. जिससे हमारे घर की ओर पाइप नहीं पहुंच सका है. अगर इसे लेकर ठोस कार्रवाई नहीं किया जाता है तो हमलोग भी अपने घर की ओर से आवागमन नहीं होने देगें. लोगों ने अपने घर के आगे सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर आवागमन को बाधित कर दिया था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद पुलिस नल जल का पाइप अपने घर के आगे ले जाने से रोकने वालों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन इसके बाद भी नल जल योजना की पाइप ले जाने को लेकर सहमति नहीं दिये जाने पर लाभ से वंचित लोगों को थाना मे आकर लिखित आवेदन देने की सलाह दिया. लोगों का कहना था कि जबतक हमारे घर तक नल जल का पाइप नहीं लगाया जाएगा. तब तक हमारे घर के आगे की सड़क मार्ग अवरुद्ध रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >