नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा

जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के रान्हन गांव में बजरंगबली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

जमुई. जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के रान्हन गांव में बजरंगबली की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान यात्रा में गाजे-बाजे, घोड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच एक हजार कुंवारी कन्या, महिला, बच्चों ने अपने सर पर कलश रख कर मंदिर प्रांगण से निकल कर महादेव सिमरिया स्थित बाबा धनेश्वर धाम मंदिर के शिव कुंड से पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर परिसर पहुंची. यात्रा के दौरान ईटासागर गांव के लोगों द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गई. वहीं मंदिर समिति द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए फलहार व पानी का समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को इस गर्मी में काफी सुविधा मिली. जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में वाराणसी के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ वेदी पूजन के साथ किया गया. स्थानीय पुरोहित अभिषेक पांडेय अपनी टीम के साथ पूरे अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराने में जुटे हैं. आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप सिंह, बबलू सिंह, राकेश सिंह, संजीत सिंह, अमन सिंह, कटीमन सिंह, इंजीनियर सुधीर सिंह, मनोज सिंह, अवधेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही. वहीं मुखिया बिंदु यादव (रान्हन) एवं बुजुर्ग निगरानी मंडली के सदस्यों का योगदान भी सराहनीय रहा. इसके अलावा ईटासागर गांव के ई नरेश कुमार सिंह, रणवीर सिंह, ई अभिषेक कुमार, राजा सिंह, राजमणि कुमार, शिवम कुमार, रॉकी सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का सहयोग भी आयोजन में उल्लेखनीय रहा. यह पांच दिवसीय महोत्सव 19 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न कराई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >