संसार के सभी समस्याओं का जड़ संशय है : रामस्वरूप आचार्य जी महाराज

संसार के सभी समस्याओं का मूल संशय है आज पति-पत्नी के रिश्तों के बीच दूरी, भाई परिवार में मतभेद इसी संशय के वजह से हो रहा है.

सरौन. संसार के सभी समस्याओं का मूल संशय है आज पति-पत्नी के रिश्तों के बीच दूरी, भाई परिवार में मतभेद इसी संशय के वजह से हो रहा है. जितने अपराध और कुकृत्य आप देख रहे हैं. उसके जड़ में संशय ही है उक्त बातें रुद्र महायज्ञ को संबोधित करते हुए चकाई के महारायडीह गांव में चित्रकूट से आए जगतगुरु पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने कही. उन्होंने कहा कि यह बातें मैं नहीं कह रहा हूं स्वयं देवाधिदेव महादेव ने पार्वती से संवाद के दौरान सही और इसे दूर करने के रास्ते बताते हुए कहा राम कथा सुंदर करतारी, संशय विहग उडावन हारी. इससे निजात दिलाने का एकमात्र उपाय सत्संग और राम कथा ही है.उन्होंने इसकी विशद व्याख्या करते हुए कई दृष्टांत देकर सरल भाषा में श्रद्धालुओं को अपने अमृत मई प्रवचन से सरोबार कर डाला. उन्होंने कहा कि हमें कभी भी अपने पद और सत्ता का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए. ऐसा करने वाले का नाश निश्चित होता है. तब ना सत्ता बचती है, ना सम्मान बचता है. हम सब बहुत कुछ जानते हैं, जानने का प्रयास करते हैं, परंतु उसको नहीं जानते जिसके पास हमें अंतिम समय में जाना है. अगर हम उसे जान लिए तो हमारी सारी समस्याओं का निदान स्वतः हो जाएगा और हम परम आनंद और शांति का जीवन भर अनुभव करेंगें. यज्ञ आयोजन समिति के सभी सदस्यों को आचार्य ने साधुवाद दिया और कहा कि इस तरह के यज्ञ के आयोजन से देवत्व की शक्ति में वृद्धि होती है और विश्व के प्राणियों में संपन्नता एवं सद्भावना का विकास होता है. इससे मानव ही नहीं सभी जीवों का कल्याण होता है. उन्होंने कहा कि यज्ञ पंडाल की बड़ी महिमा है जहां-जहां भागवत कथा होती है वहां स्वर्ग से उतरकर ईश्वर इन कथाओं को सुनने के लिए आते हैं और यह यज्ञ पंडाल तीर्थ के समान हो जाता है. इसलिए हमें सभी कार्य को छोड़कर यज्ञ के पंडाल में भागवत कथा सुनने के लिए जरूर आना चाहिए और सुनने के साथ-साथ उसे उतारने और संत के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प करना चाहिए, तभी आपका यह जीवन सफल होगा. अपने अमृत में प्रवचन के माध्यम से संत रामस्वरूप आचार्य जी महाराज ने भक्तों की खूब तालियां बटोरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >