सरौन. जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया साथ ही एक आवेदन देकर चकाई चौक पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था बहाल करने एवं चकाई के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की मांग की है. अपने आवेदन में श्री वर्मा ने लिखा है कि चकाई तीन तरफ से झारखंड राज्य से जुड़ता है और चकाई चौक से छह किलोमीटर की दूरी से बटीया घाटी की शुरुआत होती है,चकाई चौक से पटना, रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, जमुई की ओर जाने वाली हजारों वाहन गुजरती है और तेजगति एवं ओवरलोड के वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है. जिसके शिकार चकाई के आम जनता हो रही है सिर्फ अप्रैल माह में ही सड़क दुर्घटना से दो युवकों की मृत्यु हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हो गए है, इसलिए श्री वर्मा ने अपने आवेदन के माध्यम से मुख्यमंत्री से चकाई चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आदेश देने का अनुरोध किया है. जिसपर मुख्यमंत्री ने जल्द विचार करने का भरोसा दिलाए है.
मुख्यमंत्री से मिल चकाई चौक पर ट्रैफिक पुलिस बहाल करने की मांग
चकाई चौक पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था बहाल करने एवं चकाई के विभिन्न चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने की मांग की है.
