सुहागिनों ने अखंड सुहाग का मांगा वारदान

प्रखंड क्षेत्र की पतसंडा, गंगरा, कोल्हुआ, रतनपुर, कुंधुर, मौरा, सेवा, पूर्वी गुगलडीह आदि पंचायतों में धार्मिक स्थलों के समीप सोमवार को महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना लिये वट सावित्री की पूजा की.

प्रतिनिधि, गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र की पतसंडा, गंगरा, कोल्हुआ, रतनपुर, कुंधुर, मौरा, सेवा, पूर्वी गुगलडीह आदि पंचायतों में धार्मिक स्थलों के समीप सोमवार को महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना लिये वट सावित्री की पूजा की. इस दौरान महिलाओं ने अपने सुहाग को अखंड रहने के लिए वरदान मांगा. मौके पर पतसंडा पंचायत के पंच मंदिर के प्रांगण में अवस्थित अति प्राचीन वट वृक्ष के समीप क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पति के लंबी उम्र की कामना के लिए वट वृक्ष में जल अर्पित करते हुए रक्षा सूत्र बांध नैवेद्य चढ़ाया. वहीं पर्व को लेकर अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में क्षेत्र के महिलाओं की पूजा अर्चना को लेकर भारी भीड़ देखी गयी. क्षेत्र के संबंधित पंचायतों के मंदिरों शिवालयों के आसपास के निकट अवस्थित वट वृक्ष में महिलाओं ने पुष्प, जल, नवैध,फल, फूल, चढ़ा रक्षा सूत्र अर्पित कर वट सावित्री की पूजा सम्पन्न की एवं अपने पति के दीर्घायु होने की ईश्वर से मंगलकामना कामना की. पर्व को लेकर महिलाओं में हर्ष व उत्साह का वातावरण देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >