चकाई पुलिस ने छह लोगों को लौटाये गुम हुए मोबाइल , अब तक 38 बरामद

पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 6 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए

चकाई. पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए 6 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए. थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने शुक्रवार को थाना परिसर में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए. मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरे खिल उठे. जिन लोगों को मोबाइल लौटाये गए हैं उनमें चकाई गोला निवासी सिकंदर कुमार, रेफरल अस्पताल चकाई में कार्यरत डा जितेंद्र कुमार, बाघा गांव निवासी डलाधर देवी, बांका के योगेंद्र पासवान, बाघा के सुजीत कुमार, चकाई कठवारा के विनोद यादव तथा चकाई थाना में कार्यरत सिपाही राहुल कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आपरेशन मुस्कान के तहत लगातार गुम मोबाइल की बरामदगी की जा रही है. इस कड़ी में 6 और मोबाइल बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही चकाई थाना द्वारा अब तक कुल 38 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं. पुलिस के अनुसार मोबाइल गुम होने की शिकायत पर ईएमआई नंबर को सर्विलांस पर लगाया जाता है. तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर बरामदगी की जाती है. ज्यादातर मोबाइल झारखंड व बंगाल से बरामद हुए है. मोबाइल मिलने पर सभी लोगो ने चकाई पुलिस को धन्यवाद दिया.लोगों ने कहा कि मोबाइल मिलना मुश्किल था, लेकिन चकाई पुलिस की तत्परता से फोन वापस मिल गया. थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सनहा दर्ज कराएं और आइएमइआइ नंबर उपलब्ध कराएं.पुलिस आपकी मदद के लिए तत्पर है.साथ ही मोबाइल में पासवर्ड जरूर लगाएं और अनजान लिंक पर क्लिक न करें.चकाई पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >