सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील, डीजे पर रहेगी पूर्ण पाबंदी

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

खैरा. थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन ने संयुक्त रूप से की. बैठक में जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पूर्व के वर्षों में उत्पन्न समस्याओं और संभावित विवादित स्थलों की जानकारी ली गई. पदाधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्पष्ट रूप से कहा गया कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि होली के दिन डीजे पर पूर्ण पाबंदी रहेगी और बिना अनुमति किसी भी प्रकार का तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि राहगीरों पर जबरन रंग-अबीर न लगाएं, शराब का सेवन कर हुड़दंग न करें और आपसी भाईचारा बनाए रखें. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. बैठक के अंत में उपस्थित लोगों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं तथा आपसी सद्भाव का संदेश देते हुए एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर गले मिले. पारंपरिक पुआ-पकवान के आदान-प्रदान के साथ बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ. मौके पर पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक कुंज बिहारी कुमार, सन्नी कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण पंडित, मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र रावत सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >