बरहट में पैक्स चुनाव की तैयारियां पूरी, छह को होगा मतदान

प्रखंड के तीन पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

बरहट. प्रखंड के तीन पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आगामी 6 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र के पाड़ों, गुगुलडीह और डाढ़ा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों का चुनाव कराया जायेगा. चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी जबकि 27 जनवरी को अभ्यर्थियों का नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है. इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना 6 फरवरी को एक ही दिन संपन्न कराई जाएगी.

मतदाताओं से संपर्क में जुटे प्रत्याशी

पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए वोटर लिस्ट के आधार पर घर-घर संपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं.शाम होते ही चौक पर चुनावी चर्चाएं तेज हो जाती हैं. चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी. चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >