पैंथर ने सुपर कैट को 137 रनों से हराया

मुख्यालय से सटे सिकेरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए सीनियर जिला क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में पैंथर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर कैट को 137 रनों से पराजित कर दिया.

जमुई . मुख्यालय से सटे सिकेरिया स्थित जेएस क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए सीनियर जिला क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में पैंथर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर कैट को 137 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पैंथर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने 39.01 ओवर में ऑल आउट होकर 210 रन बनाए. बल्लेबाजी में सचिन कुमार ने 51 रनों की अहम पारी खेली, जबकि समदर्शी ने 41 और शुभम ने 27 रनों का योगदान दिया. सुपर कैट की ओर से प्रेरक ने तीन विकेट, जबकि रवि ने दो और राजेश ने दो विकेट झटके. 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर कैट की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 21 ओवर में मात्र 65 रन पर सिमट गई. टीम की ओर से आर्यन ने 23 रन और राजेश ने 20 रन बनाये. पैंथर की गेंदबाजी भी प्रभावी रही. अमन ने 14 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि सचिन ने तीन विकेट हासिल किये. शानदार गेंदबाजी के लिए अमन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >