पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित नेहरू

प्रखंड मुख्यालय के लखीसराय रोड स्थित कांग्रेस आश्रम प्रांगण में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की गयी.

सिकंदरा. प्रखंड मुख्यालय के लखीसराय रोड स्थित कांग्रेस आश्रम प्रांगण में मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा की गयी. इस दौरान विधान सभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अतहर सिद्दीक की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक भी की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. कार्यक्रम में सभी नेताओं ने पंडित नेहरू के आदर्शों को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, ऑल इंडिया कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बिनोद कुमार चौधरी ने चुनाव से जुड़े विषयों पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आगामी चुनौतियों के लिए कमर कसने का आह्वान किया. वहीं जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जी जान से जुटने व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, खैरा प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर कुमार यादव, मो खालिद बेग, सदानंद प्रसाद, रामानुज सिंह, राजकिशोर पांडेय, मो हसन सिद्दीक, अब्दुल कलाम खान, चेथरु यादव, मो जहांगीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >