पाड़ो मटिया ने जीता फाइनल मुकाबला

खैरा प्रखंड के फतेहपुर काली मंदिर प्रांगण में रविवार की रात क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया .

खैरा. खैरा प्रखंड के फतेहपुर काली मंदिर प्रांगण में रविवार की रात क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया . टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. टूर्नामेंट में फतेहपुर, जमनीपुर, केतारीबांक, पाडो, मटिया और जमुई सहित अन्य टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला जमुई और पाडो मटिया के बीच खेला गया. छह ओवर के इस रोमांचक मैच में जमुई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 52 रन पर ऑल आउट हो गई. जवाब में पाडो मटिया की टीम ने 53 रन बनाकर दो विकेट से जीत दर्ज की. आयोजन के दौरान नेहाल खान, मुन्ना मलिक, सोनू खान समेत कई खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >