गड्ढे में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, एक जख्मी

थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया पंचायत के खिरिया तथा बेला गांव के बीच कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक जख्मी हो गया जिसका इलाज जमुई में चल रहा है.

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिया पंचायत के खिरिया तथा बेला गांव के बीच कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक जख्मी हो गया जिसका इलाज जमुई में चल रहा है. मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भारकुरिया निवासी सुरेंद्र पंडित की पुत्र राजेश पंडित के रूप में की गयी है. तथा जख्मी की पहचान बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसराहा गांव के कुंदन यादव के रूप में की गयी हैं. घटना की खबर पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. घटना के बारे में जानकारी मिली है कि कार में दो व्यक्ति बेला गांव से अपने घर जा रहा था. इसी बीच खिरिया तथा बेला गांव के बीच कार अनियंत्रित होकर कुकुर झप केनाल में 20 फीट नीचे जा गिरी. जिससे राजेश पंडित की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वही जख्मी किसी तरह कार से निकलकर बाहर आया. घटना बीते शनिवार रात्रि को बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >